
हरेर्नाम हरेर्नाम हरेर्नामैव केवलं| कलौ नास्त्यैव नास्त्यैव नास्त्यैव गतिरन्यथा||
कलियुग में केवल हरिनाम, हरिनाम और हरिनाम से ही उद्धार हो सकता है| हरिनाम के अलावा कलियुग में उद्धार का अन्य कोई भी उपाय नहीं है! नहीं है! नहीं है! कृष्ण तथा कृष्ण नाम अभिन्न हैं, कलियुग में तो स्वयं कृष्ण ही हरिनाम के रूप में अवतार लेते हैं| केवल हरिनाम से ही सारे जगत का उद्धार संभव है “
कलि काले नाम रूपे कृष्ण अवतार | नाम हइते सर्व जगत निस्तार||


श्रीमत् परमहंस परिव्राजकाचार्य श्री उड़िया बाबा जी महाराज अपने समय के एक सर्वमान्य संत थे। उनके अनुभव, ब्रह्मनिष्ठा और त्याग-वैराग्य के कारण साधु-समाज में उनका बहुत ऊँचा स्थान था। आप को देवनागरी में ओरिया बाबा, उरीया बाबा, उड़ीया बाबा या ओड़ीया बाबा के रूप में उल्लिखित और लिखा गया हैं | आप अद्वैत वेदांत के शिक्षक थे और आपको परमहंस माना जाता था। आप एक परिव्राजक थे, अर्थात् जो किसी भी एक स्थान में बहुत लंबे समय तक नहीं रहता | आप का जन्म 1875 में उड़ीसा में जन्म हुआ था | अपने समकालीन संतो मे श्री हरि बाबा जी महाराज से विशेष अनुराग रहा | आप पूज्य श्री स्वामी अखण्डानन्द सरस्वतीजी महाराज के सदगुरु थे ।1937-38 के दौरान वृंदावन में आप के लिये श्री कृष्ण आश्रम नामक आश्रम बनाया गया (जिन्हें उड़ीया बाबा आश्रम भी कहा जाता हैं) | आप के कथन में एक नविन ओज और प्रभाव होता था। व आप सदा लक्ष पर दृष्टि रखकर बोलते थे और थोड़े शब्दों में ही बहुत ऊँची बात कह जाते थे। वे यद्यपि कोई वक्ता, व्याख्याकार या लेखक नहीं थे। तथापि उनमें कुछ ऐसा आकर्षण था कि लोग उनके दर्शन और वाक्य-श्रवण को सर्वदा लालायित रहते थे। |


परम आदरणीय श्री श्री १००८ श्री हरि बाबा जी महाराज का जन्म 1885 में होली पूर्णिमा पर होशियारपुर में हुआ, इसी दिन चैतन्य महाप्रभु का जन्मदिन भी मनाया जाता है | श्री हरि बाबा जी महाराज को चैतन्य महाप्रभु जी के अवतार के रूप मे भी देखा जाता हैं | बाबा का मूल नाम श्री श्री १००८श्री दीवान सिंह जी था परन्तु वे हरी नाम का इतना अधिक जप सुमिरण , संकीर्तन करते थे की उनका नाम परम आदरणीय श्री श्री १००८ श्री हरि बाबा जी महाराज पड़ गया | आप नाम स्ंकीर्तन की महिमा को चरितार्थ करने वाले अनेको चमत्कारो के सूत्रधार थे | आप लोगो के समूह के साथ, दिन में तीन बार नियमित रूप से तीव्र उत्साह और एकाग्रता के साथ कीर्तन किया करते थे। |

श्री हरि चरणो मे भक्तो के भाव पुष्प

सभी भक्तजन अपने भावपुष्प यहा पर क्लिक करके अपलोड कर सकते है.





